Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BJP सांसद ने कहा 'अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा', भड़के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

short by खुशी / on Thursday, 24 October, 2024
अररिया (बिहार) से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बीते दिनों 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' के दौरान 'अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा' बयान दिया। बयान का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को अररिया में सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर 5-घंटे तक सड़क को जाम किया। बकौल सांसद, उन्होंने हिंदुओं के एकजुट होने की बात कही थी।