Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BPL में मैच शुरू होने से कुछ देर पहले मैदान पर गिर पड़े टीम के कोच, हुआ निधन

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 27 December 2025
बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बीच सिलहट इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को राजशाही रॉयल्स के खिलाफ मैच से कुछ देर पहले ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली ज़की का निधन हो गया। ज़की अचानक मैदान में गिर गए और उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया। इसके बाद उन्हें ऐम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।