BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, दूसरी बार स्थगित की गई 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 25 अक्टूबर को होने वाली एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 स्थगित कर दी है। आयोग ने आधिकारिक नोटिस में अपरिहार्य कारणों से परीक्षा टालने की जानकारी दी है। यह परीक्षा दूसरी बार टाली गई है। आयोग ने नोटिस में कहा, "परीक्षा आयोजन की नई तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।"
read more at BPSC


