Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BPSC ने 70वीं संयुक्त प्री परीक्षा की तिथि बदलने से जुड़ी खबरों पर जारी किया स्पष्टीकरण

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Saturday, 16 November 2024
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन की तिथि में बदलाव करने से जुड़ी खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। बीपीएससी ने ऐसी खबरों को 'भ्रामक एवं फर्ज़ी' बताते हुए कहा कि परीक्षा की तिथि 13 दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 19 जनवरी 2025 नहीं की गई है, परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि पर होगी।
read more at BPSC