BPSC ने कृषि विभाग में 147 पदों पर निकाली भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कृषि विभाग में 147 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें असिस्टेंट डायरेक्टर (एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग) के 50, स्टैटिस्टिक्स के 36, माप-तौल के 26, केमिस्ट्री के 21 और प्लांट प्रोटेक्शन के 14 पद शामिल हैं। वहीं, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे और 12 जनवरी 2027 तक किए जा सकेंगे।
read more at X


