Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BPSC ने जारी किया 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 31 August, 2024
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शुक्रवार देर रात 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसमें 463 अभ्यर्थी सफल हुए हैं जिनमें सामान्य श्रेणी के 185, आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के 46, अनुसूचित जाति के 84, अनुसूचित जनजाति के 6, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 88 और पिछड़ा वर्ग के 54 अभ्यर्थी शामिल हैं।
read more at X