Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BPSC परीक्षा देते समय 'देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा' के सामने आया उनसे ही जुड़ा सवाल

short by खुशी / on Saturday, 14 December 2024
बिहार में शुक्रवार को आयोजित बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा मनु माधवी कश्यप भी शामिल हुईं। परीक्षा में खुद से जुड़ा सवाल 'मनु...बिहार की पहली ट्रांसजेंडर...बनी हैं?' पूछे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "सवाल देखकर खुशी हुई...मेरे नाम से किसी को एक नंबर भी मिल जाए तो...इससे बड़ी उपलब्धि क्या होगी।"