Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BRICS समिट से पहले PM मोदी ने दिया संवाद और सद्धाव का संदेश, शेयर किया संस्कृत का श्लोक

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Friday, 11 September, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS समिट की शुरुआत से पहले संवाद और सद्धाव का संदेश देते हुए संस्कृत का एक श्लोक शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।" पीएम ने लिखा, "सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्। सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥"