BSEB ने 26 से 28 जून तक होने वाली दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा की स्थगित
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आगामी 26-28 जून तक होने वाली दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा स्थगित कर दी है। बीएसईबी ने बताया कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, परीक्षा में 85,000 से अधिक शिक्षक शामिल हो सकते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


