BSF ने पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, एक घुसपैठिए को मार गिराया
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार तड़के पठानकोट (पंजाब) के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने पठानकोट सीमा क्षेत्र के बीओपी ताशपतन में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद घुसपैठिए को चुनौती दी लेकिन वह आगे बढ़ता रहा।
read more at Times Now नवभारत


