सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपना नया लोगो जारी किया है। नए लोगों में कंपनी के पुराने ग्रे रंग के सर्कल और लाल व नीले रंग के तीर की जगह नारंगी रंग का सर्कल और सफेद व हरे रंग का तीर नज़र आ रहा है। कंपनी ने कहा, "नया लोगो, विश्वास, ताकत और राष्ट्रव्यापी पहुंच का प्रतीक है।"