Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BSNL से ₹2500 करोड़ का काम मिलने के बाद 4% चढ़े HFCL के शेयर

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 17 January, 2025
हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस लिमिटेड (एचएफसीएल) को बीएसएनएल से ₹2,501.3 करोड़ का काम मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में तेज़ी दिखी है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 4.24% चढ़कर ₹106.80 के लेवल पर पहुंच गए। दरअसल, एचएफसीएल को भारत नेट फेज़-3 के पंजाब टेलीकॉम सर्किल में काम मिला है और इस काम को 3 साल में पूरा करना है।