Byju's के खिलाफ शुरू होगी दिवालिया प्रकिया, NCLT ने मंज़ूर की बीसीसीआई की याचिका
नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने बीसीसीआई की एडटेक स्टार्टअप बायजूस के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की याचिका मंज़ूर कर ली है। बीसीसीआई ने पिछले साल ₹158 करोड़ के बकाए को लेकर बायजूस के खिलाफ एनसीएलटी में याचिका दायर की थी। इससे पहले बायजूस के 4 निवेशकों ने भी कंपनी के खिलाफ एनसीएलटी में केस दर्ज करवाया था।


