CAG ने कर्नाटक की महिला योजना पर उठाया सवाल, कहा- 'बैंक डिटेल के बिना ₹46 करोड़ दिए गए'
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने कर्नाटक की 'गृहलक्ष्मी' योजना के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं को उजागर किया है। बकौल सीएजी, 23,262 लाभार्थियों को ₹46.52 करोड़ की राशि वितरित की गई जबकि उनके बैंक अकाउंट की डिटेल रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। ऑडिट में पाया गया कि 19,020 लाभार्थी एक ही बैंक खाते के नंबरों से जुड़े हुए थे।
read more at X (formerly Twitter)


