CAPF में खाली हैं 1.09 लाख पद: केंद्र सरकार
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा को लिखित जवाब में बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में 1 जनवरी 2025 तक कुल 1.09 लाख पद खाली थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभिन्न पदों के लिए 72,689 रिक्तियों की भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं और भर्ती प्रक्रिया जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


