CAS ने AIFF के फैसले को पलटा, इंटर काशी को घोषित किया गया आई-लीग का चैंपियन
स्विट्ज़रलैंड स्थित खेल पंचाट (सीएएस) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के फैसले को पलटते हुए इंटर काशी (वाराणसी) को आई-लीग का चैंपियन घोषित किया है। दरअसल, एआईएफएफ ने चर्चिल ब्रदर्स (गोवा) को आई लीग चैंपियन घोषित किया था। इसकी अपील समिति ने 'अयोग्य खिलाड़ी' को मैदान में उतारने से संबंधित मामले में इंटर काशी के खिलाफ फैसला सुनाया था।
read more at दि प्रिंट


