CBSE ने जारी किया 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम, 85.20% छात्र हुए पास
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जिसमें 85.20% छात्र पास हुए। परिणाम आधिकारिक सीबीएसई पोर्टल/डिजिलॉकर/उमंग या अन्य प्लैटफॉर्म्स पर चेक किए जा सकते हैं। सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 18.59 लाख छात्र शामिल हुए थे। यह परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


