CBSE ने री-इवैल्यूएशन के नतीजे किए जारी
सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के नतीजे जारी करना शुरू कर दिया है। सीबीएसई ने रविवार शाम को X पर कहा, "परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं और प्राप्त कुल आवेदनों में से 87% से अधिक के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं।" छात्र वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


