CBSE ने सर्दियों में होने वाली 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल किया जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सर्दियों में होने वाली 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। नोटिस के मुताबिक, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों के अलावा छात्र ऑनलाइन प्रकाशित परीक्षाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रिया व दिशा-निर्देश पा सकते हैं।
read more at Times Now नवभारत


