CEO ने कर्मचारियों पर फेंके डिब्बे, चिल्लाकर कहा- मैं CEO हूं; लगा ₹2.7 लाख का जुर्माना
ब्रिटेन के द कैरब्रिज सेंटर पर CEO के आक्रामक व्यवहार के मामले में करीब ₹2.7 लाख का जुर्माना लगाया गया है। ट्रिब्यूनल को बताया गया कि CEO मैथ्यू गिब्स कर्मचारियों पर चिल्लाते, गाली देते और डिब्बे फेंकते थे। एक बार कर्मचारी जूली मेयस ने उन्हें सर्विस लेने वाले व्यक्ति पर चिल्लाने से रोका तो वह बोले- मैं CEO हूं।
read more at Hindustan Times


