Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील के खिलाफ चलेगा अवमानना का मुकदमा, मिली मंज़ूरी

short by सलीम / on Thursday, 16 October 2025
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई पर सुनवाई के दौरान जूता फेंकने की कोशिश करने वाले आरोपी वकील राकेश किशोर के खिलाफ अवमानना का मुकदमा चलेगा। अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि ने आरोपी वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दे दी है। घटना के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने किशोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया था।