Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

DDA की 'सबसे ऊंची इमारत' में फ्लैट खरीदने का आ गया मौका, 31 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 19 October, 2025
डीडीए ने दिल्ली की 'अपनी सबसे ऊंची' आवासीय इमारत 'टावरिंग हाइट्स' स्थित फ्लैट्स की बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। 48 मंज़िला व 155 मीटर ऊंची बिल्डिंग में फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए आवेदन 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2025 तक किए जा सकते हैं। इसमें 1026 प्रीमियम 2 बीएचके फ्लैट हैं जिसकी शुरुआती कीमत ₹1.78 करोड़ है।