Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

DPS के ही छात्र ने 'शरारत' के तौर पर भेजा था स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल

short by आकांक्षा / on Saturday, 14 December 2024
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (आरके पुरम) को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ईमेल भेजने वाले छात्र को ट्रेस कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, छात्र ने 'शरारत' के तौर पर ईमेल भेजा था। पुलिस ने छात्र की काउंसलिंग की और उसके माता-पिता को उसकी गतिविधियों पर नज़र रखने के निर्देश दिए।