Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

DRDO ने पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का किया सफलतापूर्वक परीक्षण, वीडियो आया सामने

short by प्रियंका तिवारी / on Monday, 12 January 2026
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने तीसरी पीढ़ी की एक ऐसी मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो चलते-फिरते लक्ष्य को ठिकाने लगा सकती है। तीसरी पीढ़ी की फायर-ऐंड-फॉरगेट मैन पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का परीक्षण अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) स्थित केके रेंज में किया गया। परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।