Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

DU के छात्रों के लिए फिर से चलाई जाएंगी 'यूथ स्पेशल' बस, CM रेखा गुप्ता ने किया एलान

short by अपर्णा / on Tuesday, 5 August, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के छात्रों को सुविधाजनक परिवहन विकल्प उपलब्ध कराने के लिए 'यूथ स्पेशल' बस सर्विस फिर से शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, "छात्रों के लिए मेरी तरफ से यही तोहफा है।" उन्होंने कहा, "जब वह छात्रा थीं तो डीयू के लिए एक विशेष बस हुआ करती थी।"