डीयू ने 9 महीने की बच्ची के उपचार के लिए ₹17 करोड़ की सहायता राशि की मंजूर
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 9 महीने की बच्ची के इलाज के लिए ₹17 करोड़ की आर्थिक सहायता मंजूर की है। बच्ची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में कार्यरत एक प्रोफेसर की बेटी है। वह स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-II से पीड़ित है। इलाज के लिए क्राउडफंडिंग से ₹3.11 करोड़ जुटाए गए थे।
read more at Tv9hindi


