Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

DUSU की संयुक्त सचिव ने पुलिस के सामने प्रोफेसर को जड़े थप्पड़, सामने आया वीडियो

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 17 October 2025
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंबेडकर कॉलेज में डीयू छात्र संघ की संयुक्त सचिव दीपिका झा ने प्रिंसिपल ऑफिस में पुलिस के सामने एक प्रोफेसर को थप्पड़ जड़ दिए जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, कॉलेज में अनुशासनात्मक समिति के प्रमुख इस प्रोफेसर ने कॉलेज में मारपीट करने वाले एक छात्र को निलंबित किया था। इस मसले पर बातचीत हो रही थी।