ECI ने लॉन्च किया नया ऐप, एक ही जगह मिलेंगी चुनाव से जुड़ी सभी ज़रूरी सुविधाएं
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 'ईसीआईनेट' नामक एक डिजिटल प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है जिसका उपयोग लोग ऐप और वेब के ज़रिए कर पाएंगे। मतदाता, चुनाव अधिकारी और राजनीतिक दल चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी एक ही जगह पा सकेंगे। इस प्लैटफॉर्म पर मतदाता हेल्पलाइन, वोटर टर्नआउट, सुविधा 2.0, ईएसएमएस, सक्षम और केवाईसी ऐप के काम आसानी से किए जा सकेंगे।
read more at इंडिया टीवी


