Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ED के राजनीतिक इस्तेमाल पर भड़के CJI, कहा- मुंह मत खुलवाइए

short / on Monday, 21 July 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़े मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण मामले में ईडी को कड़ी फटकार लगाई है। सीजेआई बीआर गवई ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा, "हमारा मुंह मत खुलवाइए...नहीं तो हम ईडी के बारे में कठोर टिप्पणियां करने के लिए मजबूर हो जाएंगे...राजनीतिक लड़ाई में एजेंसी का इस्तेमाल क्यों हो रहा?"