ED ने नोएडा समेत दिल्ली-NCR में FIITJEE के 10 केंद्रों पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और अन्य शहरों में कोचिंग संस्थान फिटजी के 10-केंद्रों समेत संस्थान के मालिक डीके गोयल के घर पर छापेमारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 12,000 छात्रों की फीस लेकर कोचिंग सेंटर्स बंद किए गए थे जिसके बाद ईडी ने यह कार्रवाई की। मामले में संस्थान के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
read more at Times Now नवभारत


