फार्मा कंपनी को IPO के लिए SEBI से मिली मंज़ूरी, ₹3000 करोड़ जुटाने की तैयारी
फार्मास्युटिकल कंपनी 'एनक्यूब एथिकल्स' IPO ला रही है जिसके ज़रिए कंपनी ₹3,000 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO के लिए कंपनी को SEBI से मंज़ूरी मिल गई है। यह IPO पूरी तरह OFS होगा और OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर ₹2,000 करोड़ तक के शेयर बेचेंगे। क्वाड्रिया कैपिटल द्वारा मैनेज्ड 'फ्रंटियर इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स' ₹1,000 करोड़ के शेयर बेचेगी।
read more at Moneycontrol


