EPFO पोर्टल में अब किन जानकारियों को बिना किसी डॉक्यूमेंट के किया जा सकेगा अपडेट?
ईपीएफओ के सदस्य अब बिना किसी डॉक्यूमेंट को अपलोड किए पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को अपडेट कर सकते हैं। ईपीएफओ के मुताबिक, इनमें जन्मतिथि, नागरिकता, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, पति-पत्नी का नाम, लिंग और कंपनी जॉइन करने और छोड़ने की तारीख जैसी जानकारियां शामिल हैं। इसके लिए यूएएन का आधार से लिंक व वेरिफाई होना ज़रूरी है।
read more at Moneycontrol हिंदी


