Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

EPFO लाया नया फीचर! PF अकाउंट होल्डर का सिर्फ चेहरा दिखाते ही हो जाएगा यह काम

short by Aakanksha / on Tuesday, 5 August, 2025
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के लाखों सदस्य के लिए अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर बनाना और उसे ऐक्टिवेट करना ज़्यादा आसान हो गया है। 1 अगस्त से यूज़र्स उमंग ऐप की मदद से अपने चेहरे को स्कैन करके यूएएन बना सकते हैं और उसे चालू कर सकते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने इसे बड़ा डिजिटल कदम बताया है।