कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जेन स्ट्रीट ग्रुप को भारतीय इक्विटी बाज़ार से प्रतिबंधित किए जाने पर कहा है, "मैंने पहले ही कहा था कि फ्यूचर ऐंड ऑप्शंस (एफएंडओ) बाज़ार बड़े खिलाड़ियों का खेल बन चुका है।" उन्होंने कहा, "अब सेबी मान रही है कि जेन स्ट्रीट ने हज़ारों-करोड़ों रुपयों की हेरफेर की। सेबी इतने समय तक चुप क्यों रही?"