FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप में लगातार 4 गेम हारे विश्व के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन
हॉन्ग-कॉन्ग में चल रही FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप में विश्व के नंबर-1 ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन लगातार 4 गेम हार गए हैं। उन्हें भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगासी, आर्मेनिया के शांत सरगस्यान, उज़्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव और अज़रबैजान के आयदिन सुलेमानली के खिलाफ हार मिली। उनकी रैपिड रेटिंग 2803.2 पर पहुंच गई है जो उनकी अबतक की सबसे कम रेटिंग है।
read more at FIDE


