Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

FIFA WC 2026 के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वॉलीफाई करने वाली पहली टीम बनी मैक्सिको

short by Aakanksha / on Friday, 19 June, 2026
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप A मुकाबले में मैक्सिको गुरुवार को दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मैक्सिको के मिडफील्डर लुइस रोमो ने मैच के 50वें मिनट में निर्णायक गोल दागा जो फीफा विश्व कप में उनके करियर का पहला गोल भी था।