FPI ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाज़ार से निकाले ₹12,257 करोड़
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाज़ार से ₹12,257 करोड़ निकाले हैं। डिपॉज़िटरी के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में अबतक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शेयरों से कुल ₹1.43 लाख करोड़ की निकासी कर चुके हैं। डॉलर में मज़बूती, अमेरिकी शुल्क चिंताओं और लगातार भू-राजनीतिक तनाव के बीच एफपीआई बिकवाली कर रहे हैं।
read more at भाषा


