इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की ने गेट 2025 की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। टाइम टेबल के मुताबिक, परीक्षाएं 1 फरवरी से 16 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं सुबह 09:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दो पालियों में होंगी।