Gen-Z उधार लेकर कर रहे खरीदारी, अन्य पीढ़ियों से ज़्यादा करते हैं फिज़ूलखर्ची: रिपोर्ट
अमेरिकी परामर्श कंपनी मैकिन्से की रिपोर्ट के मुताबिक, जेन-ज़ी अन्य पीढ़ियों के मुकाबले ज़्यादा फिज़ूलखर्ची करती है और पैसे नहीं होने पर 'बाय नाउ-पे लेटर’ सेवाओं का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, जेन-ज़ी में अन्य पीढ़ियों के मुकाबले उधार पर खरीदारी करना 13% अधिक है। बकौल रिपोर्ट, भारत में 31% उपभोक्ता फिज़ूलखर्ची की योजना तैयार रखते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


