Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

GMR पावर का मुनाफा 250% बढ़कर ₹888 करोड़, रेवेन्यू भी 31% उछला

short by Vipranshu / on Saturday, 15 November, 2025
जीएमआर पावर ऐंड अर्बन इंफ्रा ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 250% बढ़कर ₹888 करोड़ हो गया जबकि रेवेन्यू 31% उछलकर ₹1,810 करोड़ रहा। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने अपनी सब्सिडियरी जीएमआर कमालंगा एनर्जी के लिए ₹2,970 करोड़ की रिफाइनेंसिंग लोन गारंटी को मंज़ूरी दी।