Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

HC पहुंचे अभिनेता नागा चैतन्य, की पूर्व पत्नी समांथा संग आपत्तिजनक कंटेंट पर रोक लगाने की मांग

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 30 May, 2026
अभिनेता नागा चैतन्य ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपने नाम, तस्वीर और लाइक्नेस के बिना इजाज़त इस्तेमाल के खिलाफ अपने ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ की सुरक्षा मांगी है। उन्होंने एआई जनरेटेड पॉर्नोग्राफिक कंटेंट, डीपफेक वीडियो और पूर्व पत्नी समांथा रूथ प्रभु के साथ उनके संबंधों को लेकर फर्ज़ी/आपत्तिजनक कंटेंट पर रोक लगाने की मांग की है। नागा चैतन्य-समांथा साल-2021 में अलग हुए थे।