HDFC बैंक का सितंबर तिमाही में 5.3% तक बढ़ा शुद्ध लाभ, कमाए ₹16,820 करोड़
एचडीएफसी बैंक ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ बीते साल समान अवधि के मुकाबले 5.28% बढ़कर ₹16,820.97 करोड़ हो गया। वहीं, इस अवधि में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 10% बढ़कर ₹30,113.9 करोड़ हो गई है। शुक्रवार को बैंक के शेयर में तेज़ी देखी गई।
read more at Moneycontrol हिन्दी


