Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

HDFC बैंक में खत्म होगा एक अध्याय, CEO पद का कार्यकाल नहीं बढ़ाएंगे शशिधर जगदीशन

short by Tanya Jha / on Sunday, 30 August, 2026
HDFC बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ शशिधर जगदीशन ने वर्तमान कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा पद संभालने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि उनका कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। बोर्ड के मनाने के बावजूद उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला। बैंक ने बताया कि वह नए सीईओ के चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी करेगा।