Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

HLL Lifecare ने 1,121 पदों पर निकाली भर्ती, बिना परीक्षा के होगा अभ्यर्थियों का चयन

short by रघुवर झा / on Sunday, 1 September, 2024
भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने सीनियर डायलिसिस टेक्निशियन के 357 पद समेत 1,121 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन होगा और फिर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।