Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

HPTU में दाखिले के लिए 17 मई को होगी HPCET 2025 प्रवेश परीक्षा

short by प्रियंका तिवारी / on Wednesday, 14 May, 2025
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचपीटीयू) में विभिन्न कोर्सेस में दाखिले के लिए एचपीसीईटी-2025 प्रवेश परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी। परीक्षा राज्य के 10 ज़िलों के 16 केंद्रों पर आयोजित होगी और इसके लिए इस वर्ष 10,517 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 9,782 अभ्यर्थियों ने स्नातक विषयों और 735 अभ्यर्थियों ने स्नातकोत्तर विषयों के लिए आवेदन किया है।