13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा वायुसेना का विमान, चीन बॉर्डर के पास भारत का बना विश्व रिकॉर्ड
भारतीय वायुसेना के भारी परिवहन विमान IL-76MD ने लद्दाख के न्योमा एयरफील्ड पर सफल लैंडिंग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। करीब 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह एयरफील्ड चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। वायुसेना के मुताबिक, यह इस विमान की दुनिया में अब तक की सबसे ऊंचाई पर हुई लैंडिंग है।
read more at Tv9hindi


