Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

IAS अधिकारी ने निभाया 292 अनाथ बच्चों से किया गया वादा, X पर लिखा पोस्ट हुआ वायरल

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 26 February, 2025
आईएएस अधिकारी कृष्णा तेजा ने X पर बताया है, "वादा पूरा किया! मार्च 2022 में अलेप्पी का डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर रहते हुए मैंने उन 292 बच्चों के लिए घर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था...जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण माता-पिता को खो दिया था।" उन्होंने लिखा, "आखिरी 6 घर सौंप दिए गए हैं।" उनका पोस्ट X पर वायरल हो गया है।