दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में 'आप' के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत सभी 5 दोषियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने सज़ा का एलान करते हुए कहा, "अपराध का तरीका बेहद क्रूरतापूर्ण था।" वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अफसर की हत्या कर दी गई थी।