ICC वनडे टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में रोहित ने की गेल की बराबरी
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट्स (विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल की बराबर कर ली है। रोहित ने रविवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच में एक छक्का जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। दोनों ही बल्लेबाज़ों ने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट्स में 64-64 छक्के जड़े हैं।
read more at इंडिया टीवी


