IFFSA में बोमन ईरानी ने जीता फीचर फिल्म की कैटेगरी में बेस्ट मेल ऐक्टर का अवॉर्ड
बोमन ईरानी ने इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल साउथ एशिया (आईएफएफएसए) टोरंटो में फीचर फिल्म की कैटेगरी में बेस्ट मेल ऐक्टर का अवॉर्ड जीता है। बोमन को यह अवॉर्ड फिल्म 'द मेहता बॉयज़' में प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए मिला है। 'द मेहता बॉयज़' बोमन की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। इस फिल्म को शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है।
read more at ANI


